Salman Khan ko Arshad Warsi ne kyu kaha “Bad Boy”? SRK ko bataya Gentleman

सलमान खान को अरशद वर्सी ने क्यों कहा ‘Bad Boy’? शाहरुख खान को बताया Gentleman

बॉलीवुड एक्टर अरशद वर्सी ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने न सिर्फ सलमान खान बल्कि शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद ने इन दोनों सुपरस्टार्स को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।

Salman Khan ko Arshad Warsi ne kyu kaha “Bad Boy”? SRK ko bataya Gentleman

अरशद ने कहा कि सलमान खान की पब्लिक इमेज एक “bad boy” जैसी है, जबकि शाहरुख खान उन्हें पूरी तरह एक “gentleman” लगते हैं। उन्होंने यह बात बिना किसी विवाद के, अपने निजी अनुभव के आधार पर कही।

Amitabh Bachchan ke saath adhoori reh gayi film

The Lallantop से बातचीत में अरशद वर्सी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उनकी किस्मत कुछ अलग ही रही। अरशद ने कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक पूरी फिल्म शूट की थी, जिसका नाम Zamaanat था, लेकिन वो फिल्म कभी रिलीज़ ही नहीं हो पाई।

फिल्म की शूटिंग कई बार शुरू हुई और कई बार बीच में रुक गई। इसी दौरान फिल्म के डायरेक्टर एस. रमणाथन का निधन हो गया और फिल्म वहीं अटक गई।

Amit ji tab tak shot dete the jab tak khud khush na ho jaayein

अरशद ने अमिताभ बच्चन की मेहनत और प्रोफेशनल सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में एक कोर्टरूम सीन शूट हो रहा था।

बाहर तेज धूप थी, सीढ़ियों पर सैकड़ों लोग खड़े थे और सड़क पर 500 से 1000 लोग प्रोटेस्ट करते दिखाए जा रहे थे। उस सीन में अमिताभ बच्चन का एक लंबा डायलॉग था।

अरशद ने बताया, “उस एक शॉट के लिए अमित जी ने करीब 10–12 टेक दिए। फिर उन्हें लगा कि अब ठीक है और हम सब अंदर बैठ गए। कुछ मिनट बाद उन्होंने कहा – एक बार और कर लेते हैं।” अरशद ने हँसते हुए कहा कि उन्हें लगा अमित जी मज़ाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। सब लोग फिर से सड़क पर लेट गए और पूरा सीन दोबारा शूट हुआ।

Shah Rukh Khan ke kaam aur nature par Arshad ka respect

अरशद वर्सी ने शाहरुख खान के साथ Kuchh Meetha Ho Jaye (2005) में काम किया था और अब वो आने वाली फिल्म King (2026) में भी उनके साथ नजर आएंगे।

शाहरुख की तारीफ करते हुए अरशद ने कहा कि SRK को अपना काम बहुत अच्छे से आता है। उनमें पुराने ज़माने के थिएटर वाले कलाकारों जैसी फील है। उन्हें अपने सारे डायलॉग्स पहले से याद रहते हैं।

अरशद ने कहा, “मैंने आज तक शाहरुख को किसी पर आवाज़ उठाते नहीं देखा। वो बहुत polite हैं और बहुत देने वाले इंसान हैं। मुझे वो बहुत पसंद हैं।”

उन्होंने शाहरुख के बच्चों की भी तारीफ की और कहा कि सुहाना और आर्यन दोनों बहुत अच्छे तरीके से पले-बढ़े हैं।

अरशद ने बताया कि उन्होंने फिल्म King के लिए एक सेकंड में हाँ कह दी थी। उनके मुताबिक, शाहरुख में बहुत dignity है और वो खुद को आख़िरी स्टार मानते हैं, जिस पर अरशद भी पूरी तरह यकीन करते हैं।

Salman Khan ko “bad boy” kyun kaha?

जब इंटरव्यू में पूछा गया कि सलमान खान और शाहरुख खान में सबसे बड़ा फर्क क्या है, तो अरशद ने सीधा जवाब दिया, “सलमान एक bad boy हैं।”

उन्होंने कहा कि सलमान वही क्लासिक गुड-लुकिंग bad boy टाइप इंसान हैं, जबकि शाहरुख ज़्यादा settled और gentleman किस्म के हैं। अरशद ने यह भी साफ किया कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। दोनों अपने-अपने तरीके से अलग और खास हैं।

उन्होंने सलमान को लेकर एक और दिलचस्प बात बताई। अरशद के मुताबिक, पब्लिक में सलमान की जो aura दिखती है, वो अलग होती है, लेकिन घर पर वो बिल्कुल अलग इंसान हैं।

“घर पर सलमान बहुत मज़ाक करते हैं, हँसी-मज़ाक में रहते हैं। उनका पूरा परिवार ही बहुत funny है। ऐसा लगता है जैसे वो लोग ज़िंदगी को एंजॉय करने के लिए आए हैं।”

Post a Comment

0 Comments